HomeSportखराब फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें, T20 टीम की कप्तानी गंवा सकते हैं...

खराब फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें, T20 टीम की कप्तानी गंवा सकते हैं सूर्यकुमार

भारतीय क्रिकेट में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 टीम की कप्तानी में बदलाव करने की तैयारी में है। खबर है कि मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन अब चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई रणनीति पर काम कर रहे हैं।


चयनकर्ताओं की नजर श्रेयस अय्यर पर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था, जबकि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब भी जिताया था। लगातार बेहतर प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता के कारण चयनकर्ता उन्हें टी20 टीम के भविष्य के कप्तान के तौर पर देख रहे हैं।

बताया जा रहा है कि आने वाली आयरलैंड सीरीज और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल सकती है।


सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन पर उठे सवाल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ता सूर्यकुमार यादव के हालिया प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने नौ पारियों में 242 रन बनाए थे, जिनमें 84 रन अमेरिका के खिलाफ आए थे। बाकी मुकाबलों में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

वहीं आईपीएल 2026 में भी सूर्यकुमार यादव संघर्ष करते नजर आए हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी इस सीजन में निराशाजनक रहा है और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर बनी हुई है।


2028 T20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक पर BCCI की नजर

भारतीय टीम का टी20 शेड्यूल आने वाले वर्षों में काफी व्यस्त रहने वाला है। 2028 टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजिल्स ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई युवा और संतुलित टीम तैयार करना चाहता है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट लंबे समय के लिए नए कप्तान पर दांव खेल सकता है। श्रेयस अय्यर को इसी योजना का अहम हिस्सा माना जा रहा है।


क्या जल्द बदल जाएगी टीम इंडिया की कप्तानी?

हालांकि BCCI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स ने भारतीय क्रिकेट में हलचल जरूर बढ़ा दी है। अब सभी की नजर आगामी टी20 सीरीज पर रहेगी, जहां कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.