पाकिस्तान इन दिनों गहरे डर और असमंजस में है। भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हालिया बयान ने पड़ोसी देश की नींद उड़ा दी है। भारतीय आर्मी के शौर्य और दमखम की कहानियां दुनिया भर में मिसाल हैं, वहीं पाकिस्तान की सेना का इतिहास युद्धों में लगातार नाकामी से भरा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में भारतीय सेना के प्रमुख की टिप्पणी ने पाकिस्तान के भीतर घबराहट और तनाव को और बढ़ा दिया है।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक झलक: आर्मी चीफ
जनरल द्विवेदी ने हाल ही में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य क्षमता की केवल झलक भर था। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन मात्र 88 घंटों में पूरा हो गया था—यह तो बस ट्रेलर था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पाकिस्तान कोई उकसावे की गलती करता है, तो भारत उसे जिम्मेदार पड़ोसी देश की तरह व्यवहार करना सिखा देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है। इन बयानों ने पाकिस्तान की सरकार और सेना के भीतर हड़कंप मचा दिया है।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को हमले का डर
भारतीय सेना प्रमुख के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने टीवी कार्यक्रम में दावा किया कि भारत सीमा के पार फिर से हमला कर सकता है। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत की बातों को नजरअंदाज नहीं कर सकता क्योंकि भारत पहले भी पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई कर चुका है।
उन्होंने भारत पर अफगानिस्तान की स्थिति में दखल देने तक का आरोप लगाया और कहा कि कई देश पाकिस्तान में घुसपैठ रोकने को लेकर गंभीर हैं। उनका कहना था कि पाकिस्तान भारत पर किसी भी रूप में भरोसा नहीं कर सकता और भारत भविष्य में भी स्ट्राइक का प्रयास कर सकता है।
आतंक के खिलाफ भारत का सख्त संदेश
जनरल द्विवेदी ने यह भी दोहराया कि “खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते।” भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि जो देश आतंकवाद को बढ़ावा देंगे, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। किसी भी हमले के स्रोत का भारत को पूरा पता है और सेना उसके अनुसार कार्रवाई करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

