HomeNationalसरकारी राशन की दुकानों पर बनेगा पैन कार्ड व passport

सरकारी राशन की दुकानों पर बनेगा पैन कार्ड व passport

खबर संसार नई दिल्ली: राशन उपभोक्ताओं के लिए एक राहत भरी खबर आ रही है। अब सरकारी राशन की दुकानों पर आप अपना पैन कार्ड व passport  अप्लाई कर सकते हैं, ये योजना जल्द ही लागू होने जा रही है। इतना ही नहीं राशन की दुकानों पर पानी और बिजली के बिल व अन्य जरूरी बिल का भुगतान भी कर सकेंगे।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राशन की दुकानों की आमदनी बढ़ानें के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. के साथ एक करार हुआ है, इसके तहत उपभोक्ताओं से जुड़ी अतिरिक्त सुविधाएं पैनकार्ड, passport  के लिए आवेदन, बिजली, पानी सहित अन्य यूटिलिटी बिलों का भुगतान कराने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये भी पढें- Airtel ने रीलॉन्च किया 49 वाला रिचार्ज प्लान, जानिए क्या- क्‍या हुये बदलाव

पैनकार्ड, passport का आवेदन करना होगा आसान

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का कहना है कि राशन की दुकानों को सीएससी सेवा केंद्रों के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसमें राशन उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान, पैनकार्ड आवेदन, passport का आवेदन करना आदि चुनाव आयोग से जुड़ी सेवाएं उपभोक्ताओं के लिए राशन दुकान पर ये सेवाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही राशन दुकदार को अतिरिक्त आय का स्रोत बढे़गा।

इसके अलावा, उपभोक्ताओं के लिए आसानी और सुविधाओं में सुधार करने के लिए, राज्यों.केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा प्रदान की जाने वाली राशन कार्ड सेवाओं जैसे नए कार्ड के लिए आवेदनए मौजूदा राशन कार्ड को अपडेट करना। आधार कार्ड से जोड़ने का अनुरोध, राशन उपलब्धता की स्थिति की जांच और शिकायत पंजीकरण जैसी सेवाएं एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में सीएससी के माध्यम से विभिन्न राज्यों.केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदान की जा सकती हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.