HomeUncategorizedPCB चीफ ने भारत से मांगी माफी, एशिया कप ट्रॉफी पर बोले...

PCB चीफ ने भारत से मांगी माफी, एशिया कप ट्रॉफी पर बोले – ‘जो हुआ, सो…’

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चीफ और गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने भारत से माफी मांग ली है। दुबई में हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक के दौरान नकवी ने कहा कि जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था और अब नई शुरुआत करनी चाहिए। नकवी ने कहा, “सूर्यकुमार यादव खुद आकर ट्रॉफी ले जाएं।”

दरअसल, एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। मैच के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इस दौरान नकवी ट्रॉफी और मेडल लेकर चले गए, जिससे विवाद बढ़ गया।


पाकिस्तान में बढ़ी नकवी की मुश्किलें

नकवी की इस हरकत के बाद पाकिस्तान में उनके खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा कि नकवी को एक पद से इस्तीफा देना चाहिए। अफरीदी का कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट को इस समय पूरा ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन नकवी दोहरी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।


भारत की प्रतिक्रिया और कीर्ति आजाद का तंज

भारत की ओर से भी नकवी के रवैये पर सवाल उठे। पूर्व क्रिकेटर और सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि ट्रॉफी नकवी की निजी संपत्ति नहीं थी, वे इसे लेकर कैसे जा सकते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “ये तो ऐसे हो गया कि आउट होने पर खिलाड़ी बैट और बॉल लेकर चला जाए।” एशिया कप ट्रॉफी विवाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी को विवादों में घेर दिया है। माफी मांगने के बाद भी पाकिस्तान में उनके इस्तीफे की मांग जोर पकड़ रही है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वे पीसीबी चीफ का पद बचा पाते हैं या नहीं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.