Monday, May 20, 2024
HomeSportहवाई अड्डे पर tokyo ओलंपिक खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

हवाई अड्डे पर tokyo ओलंपिक खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब

खबर संसार, दिल्ली: हवाई अड्डे पर tokyo ओलंपिक खिलाड़ियों के स्वागत के लिए उमड़ा जनसैलाब। टोक्यो ओलंपिक 2021 में एतिहासिक प्रदर्शन कर लौौ वापस हुए खिलाड़ियों ने भारत का नाम रोशन किया है तो पूरा देश उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। इसके लिए आज सोमवार को हवाई अड्डे पर लोगों का जनसैलाब उमड़ आया है।

tokyo ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। बस कुछ ही घंटों बाद दिल्ली के पालम में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खिलाड़ी उतरेंगे। उनके लिए बेहद खास तैयारी की गई है। इन खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़े- Mamta banarjee ने भतीजे पर हुए हमले पर कहा अमित शाह ने कराया यह हमला

tokyo ओलंपिक में भारत ने  कुल 7 पदक जीते

भारत ने इस tokyo ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते हैं, जो किसी भी ओलंपिक का भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दिल्ली के अशोका होटल में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए आज पूरा देश तैयार है।

नीरज चोपड़ा का परिवार अपने बेटे के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट भी पहुंच चुका है। जहां शाम करीब 5 बजे नीरज का आगमन हो रहा है। नीरज के परिवार ने बताया पदकवीर बेटे का स्वागत उसके मनपसंद चूरमा से किया जाएगा। परिवार इसके लिए बेहद उत्सुक है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.