कोलकाता, खबर संसार। पिछले दिनों अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर त्रिपुरा में हुए हमले के लिए टीएमसी सुप्रीमो ममता (Mamta banarjee) बनर्जी ने अमित शाह को जिम्मेदार बताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि होम मिनिस्टर अमित शाह के इशारे पर यह हमला हुआ था। वही इस घटना के पीछे हैं।
कोलकाता में सोमवार को त्रिपुरा में हुई घटना में घायल टीएमसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी (Mamta banarjee) ने कहा, ‘त्रिपुरा, असम और यूपी समेत जहां भी बीजेपी को सत्ता मिली है, वहां अराजकता का शासन है। हम अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हुए हमले की निंदा करते हैं।’
ममता बनर्जी ने कहा कि इस हमले में सुदीप और जया घायल हो गए। वे छात्र हैं और त्रिपुरा गए थे। उनके सिर पर चोटें आई हैं। दुख की बात यह है कि ये हमले उस वक्त हुए, जब पुलिस वहां मौजूद थी। इसके बाद भी कोई मेडिकल सुविधा नहीं दी गई। इसकी बजाय उन्हें ही गिरफ्तार कर लिया गया और एक गिलास पानी भी नहीं दिया गया।
इसे भी पढ़े-gold के दाम में आई भारी गिरावट, इतना सस्ता हुआ सोना, जल्दी करें खरीदारी
त्रिपुरा के सीएम की हिम्मत नहीं, अमित शाह ही करा रहे हैं हमले
बंगाल की सीएम (Mamta banarjee) ने कहा, ‘इस तरह के हमले केंद्रीय गृह मंत्री के सक्रिय समर्थन के बिना नहीं किए जा सकते। वही इन हमलों के पीछे हैं, जो त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में हुए और वह मूकदर्शक बनी रही। त्रिपुरा के सीएम की इतनी क्षमता नहीं है कि वे इस तरह के हमले करवा सकें।
ममता बनर्जी (Mamta banarjee) के भतीजे अभिषेक के काफिले पर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में लाठी-डंडों से लैस कुछ लोगों ने हमला बोल दिया था। टीएमसी का आरोप है कि ये लोग बीजेपी के कार्यकर्ता थे। अभिषेक बनर्जी राज्य में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर तैयारियों के लिए अगरतला पहुंचे थे। इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने राज्य के टीएमसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पार्टी के विस्तार की योजना पर बात की।



