HomeHealthघर पर लगाएं ये 5 पौधे, mosquitoes तो दूर, डेंगू भी नहीं...

घर पर लगाएं ये 5 पौधे, mosquitoes तो दूर, डेंगू भी नहीं आएगा पास

खबर संसार, नई दिल्ली:  घर पर लगाएं ये 5 पौधे, mosquitoes तो दूर, डेंगू भी नहीं आएगा पास, आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ डेंगू बुखार मलेरिया आदि से परेशान करने वाले मच्छरों से छुटकारा भी मिलेगा। mosquitoes द्वारा जो घातक रोग फैलते हैं, यहां तक कि वह जानलेवा भी बन जाते हैं। ऐसे में ये पौधे खून पीने वाले मच्छरों को आसपास फटकने भी नहीं देते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 पौधों के बारे में बताएंगे कि आपकेे घर के आसपास मच्छर फटकेंगे भी नहीं।

mosquitoes को दूर रखता है सिट्रोनेला ग्रास का पौधा

सिट्रोनेला ग्रास mosquitoes को भगाने का बहुत अच्छा उपाय है। सिट्रोनेला ग्रास से निकलने वाला सिट्रोनेला ऑयल मोमबत्ती, परफ्यूम, लैम्प्स आदि हर्बल प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। सिट्रोनेला ग्रास डेंगू और मलेरिया पैदा करने वाले मच्छरों को भी आपसे दूर रखने में मदद करती है।

गेंदे का पौधा

गेंदे का फूल हमारी फुलवारी की शोभा तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही हमे मच्छरों से छुटकारा भी दिलवाते हैं। इसके फूल के सुगंध से मक्खी- मच्छर भी घर से दूर भाग जाते हैं। गेंदे का पौधा दो प्रकार का होता है- अफ्रीकन और फ्रेंच। ये दोनों पौधे ही मॉस्किटो रिप्लीयन्ट हैं। गेंदे का फूल पीले से डार्क ऑरेंज और लाल रंग का हो सकता है।

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह पौधा मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की तरह काम करता है। आपकी सेहत से लेकर मच्छरों को दूर भगाने तक तुलसी बेहद लाभदायक है। मच्छरों को घर से दूर रखने के लिए एक गमले में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।

लैवेंडर के पौधे

लैवेंडर को मच्छरों का दुश्मन माना जाता है। मच्छरों को दूर रखने के लिए इस लैवंडर पौधे का इस्तेमाल सबसे अच्छा विकल्प होता है। केमिकल फ्री मॉस्किटो सोल्युशन बनाने के लिए लैवेंडर ऑयल को पानी में मिलाकर सीधे स्किन पर भी लगाया जा सकता है।

रोजमेरी

रोजमेरी के फूल का रंग नीला होता है, यह आप में एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। mosquitoes से बचने के लिए रोजमेरी मॉस्किटो रिप्लीयन्ट की 4 बूंदों को 1 चैथाई जैतून के तेल के साथ मिलकर त्वचा पर लगाएं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.