HomeBusinessपुलिस प्रशासन का अतिक्रमण पर करारा प्रहार, बाजार की सड़के दिखी खुली...

पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण पर करारा प्रहार, बाजार की सड़के दिखी खुली खुली.

ख़बर संसार हल्द्वानी. पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण पर करारा प्रहार, बाजार की सड़के दिखी खुली खुली. ग्राहक खुश तो ठेले फड़ वाले मायूस जी हा कल 4 बजे नया बजार से नगर निगम प्रशासन और पुलिस की टीम ने 4 बजे अभियान की स्टार्टिंग की. ओर बाजार मे एका एक हड़कम मच गया. पाठकों को जानकारी दिए चले कि लगातर बाजार की शिकायते मिल रही थीं कि ग्राहकों को चलना निकलना तक मुश्किल हो गया है दुकानदारों ने 10 फिट तक सड़को पर सामान रख रखा है और उसके सामने वाले ने भी लिहाजा 30 फिट की सड़क 10 फिट की रह जाती है.

पुलिस प्रशासन का अतिक्रमण पर करारा प्रहार, बाजार की सड़के दिखी खुली खुली

पूरे अभियान का पूरा विडिओ देखे 

उसी कड़ी में कल एक्शन लिया गया. हालांकि मुनादी सुबह करा दी गई थी लेकिन सबने मुनादी को हल्के में लिया  नगर आयुक्त विशाल मिश्रा सिटी मैजिस्ट्रेट एपी वाजपेई कोतवाल राजेश यादव भारी भरकम टीम जेसीबी के साथ आए और समान जब्त और चलानी कार्यवाही की गई करीब 12 हजार के नगद चालान तो सैकड़ो लोगो का सामान जब्त किया गया नगर निगम और प्रशासन की टीम ने सोमवार को मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई का ठेला और फड़ कारोबारी लगातार विरोध करते रहे। फड़ कारोबारियों ने निगम से कार्रवाई से पहले वेंडर जोन बनाने की मांग की.

मुनादी को व्यवसाईं हल्के में ले रहे थे 

इस दौरान ठेला-फड़ वेंडर कल्याण समिति के पदाधिकारी अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की बनाई नियमावली के कागज दिखाते रहे। पर अभियान जारी रहा.त्योहारी सीजन में बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए सोमवार देर शाम निगम और प्रशासन की टीमों ने अभियान शुरू किया। कारखाना बाजार से शुरू किया गया अभियान नल बाजार, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए पटेल चौक तक चलाया गया। इस दौरान सड़क पर लगाए गए सामान को निगम ने जब्त कर लिया। फड़ और ठेला कारोबारी लगातार विरोध करते रहे। उन्होंने प्रशासन की टीम द्वारा की जा रही कार्रवाई को एकतरफा बताया। कहा कि 2014 में वेंडर जोन बनाए जाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने नियमावली बनाई है। 14 साल के बाद भी निगम उन्हें वेंडर जोन नहीं दे सका है। हर बार त्योहार से पहले अभियान चलाकर उनके कारोबार को उजाड़ने का काम किया जाता रहा है। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी नियमावली के कागज दिखाते रहे, लेकिन टीम का अभियान जारी रहा। इस दौरान तनाव की स्थिति बनी रही

14 साल के बाद भी निगम उन्हें वेंडर जोन नहीं दे सका

नालियों में किया पक्का अतिक्रमण तोड़ा पटेल चौक मे बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाई नालियों मे टीम को पक्का अतिक्रमण मिला। इसे देख कर नगर आयुक्त ने तत्काल तोड़ने के आदेश जारी किए। निगम के कार्मिकों ने औजार और जेसीबी की मदद से इसे तोड़ने की कार्रवाई की। नगर निगम ने अभियान के दौरान छह दुकानों में पक्का अतिक्रमण पाए जाने पर चालान काटा और नौ हजार का जुर्माना वसूला। तीन दुकानों में गंदगी मिलने पर तीन हजार के जुर्माने की कार्रवाई की

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.