खबर संसार रुद्रपुर । रुद्रपुर में भी स्पा मसाज सेंटर्स पर पुलिस का डंडा चला। थोड़ी देर पहले यहां के मेट्रोपोलिस मॉल में स्थित सेवन स्काई स्पा सेंटर में पुलिस प्रशासन की छापेमारी में पुलिस ने छह युवतियों को रेस्क्यू किया है जबकि चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। स्पा को सीज कर दिया गया है। बरामद सभी लड़कियां दिल्ली की हैं।
रुद्रपुर में भी स्पा मसाज सेंटर्स पर पुलिस का डंडा
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी तहसीलदार, एसपी सिटी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने स्पा में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में अब तक चार युवक व 6 युवतियों को हिरासत में लिया गया है
टीम ने 6 लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी अनुसार मेट्रोपोलिस मॉल स्थित तीन स्पा सेंटर में छापेमारी की गयी है जिससे मॉल में अफरा-तफरी मच गई । टीम ने 6 लड़कियों और चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया इनको पंतनगर थाने ले जाया गया हैं बताया जा रहा है कि मॉल स्थित 7 स्काई स्पा को सील कर दिया गया है। रेस्क्यू की गई युवतियां दिल्ली, मिजोरम एवं महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।



