खबर संसार हल्द्वानी.मोटे ब्याज पर पैसा बॉटने वाले के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज. जी हा हेमंत बिष्ट ब्याज पर मोटा पैसा मोटे व्याज पर देता था.कठघरिया के देवपुर देवका निवासी मनोज कुमार पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके भाई विनय पांडे ने 30 अक्तूबर को जहरीला पदार्थ खा लिया था।
मोटे ब्याज पर पैसा बॉटने वाले के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
उन्होंने अस्पताल में भर्ती भाई से कारण पूछा तो बताया कि उन्होंने बच्ची नगर निवासी हेमंत बिष्ट सहित अन्य लोगों से ब्याज पर कुछ रकम ली थी। मूल रकम देने के बाद भी आरोपी विनय को लगातार परेशान कर रहे थे। उसकी स्कूटी भी हेमंत ने ब्याज के बकाया पैसे बताकर कब्जे में ले ली। मानसिक तनाव में भाई ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


