पटना, खबर संसार। बिहार में सियासी घमासान के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पटना में राबड़ी आवास पर पहुंचे हैं। नीतीश कुमार ने यहां पूर्व सीएम राबड़ी देवी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से मुलाकात की है।
कुछ देर पहले ही नीतीश कुमार ने बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दिया है। नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद वे राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मिलने आए।
इसे भी पढ़े-तिरंगा यात्रा में डीडीए के छात्रों का उत्साह देख गदगद हुए सीएम धामी
पूर्व सीएम राबड़ी देवी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव एक अणे मार्ग पर नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे जहां दोनों की बैठक चल रही है। इससे पहले आज बिहार के सियासी संकट को लेकर बैठकों का दौर चला। सबसे पहले जेडीयू के सांसदों और विधायकों की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार ने बीजेपी पर सहयोगियों को अपमानित करने और साजिश करके जेडीयू को कमजोर का आरोप लगाया।
महागठबंधन करेगा नीतीश कुमार का समर्थन
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर राजद (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन की एक बैठक हुई, जिसमें भाकपा-माले और कांग्रेस (Congress) के नेता शामिल थे। बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों, एमएलसी और राज्यसभा सांसद ने पार्टी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया और उनके समर्थन का दावा किया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों ने भी यादव को अपना समर्थन दिया है। राजद के नेतृत्व वाले विपक्ष ने कहा है कि वह जेडीयू और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन करेगा।
इसे भी पढ़े-बिहार में जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूटा, नीतीश 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


