HomeUttarakhandतिरंगा यात्रा में डीडीए के छात्रों का उत्साह देख गदगद हुए सीएम...

तिरंगा यात्रा में डीडीए के छात्रों का उत्साह देख गदगद हुए सीएम धामी

देहरादून, खबर संसार। दून डिफेंस एकेडमी में मंगलवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित तिरंगा रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। डीडीए मुख्यालय से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में डीडीए डायमंड्स, फॉउंडेशन के छात्रों, फेकल्टी, स्टाफ, जन प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और आईटी पार्क पहुंचने पर यात्रा का समापन किया गया।

दून डिफेंस एकेडमी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे हजारों संख्या में डीडीए के छात्रों का उत्साह देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि   सही मायने में हमारे ये नौनिहाल देश का उज्व्वल भविष्य हैं। देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है।

सभी प्रदेशवासी अपने घर पर तिरंगा लगाए

उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा।

तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।

तिरंगा यात्रा में हजारों ने किया प्रतिभाग

इस मौके पर डीडीए के निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के महाकुंभ में डीडीए के हजारों छात्रों ने शामिल होकर अपनी आहुति दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तभी सफल होगा जब हर दिल तिरंगा होगा। वहीं उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जब पूरा देश और हम आज़ादी जश्न मना रहे होंगे तब साथ ही साथ हम और डीडीए डायमंड्स एकेडमी की 17 वीं वर्ष गांठ भी मना रहे होंगे।

इसे भी पढ़े-बिहार में जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन टूटा, नीतीश 4 बजे राज्यपाल से मिलेंगे

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.