तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान देकर सियासी माहौल गरमा दिया है। उन्होंने दावा किया कि देश में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर केंद्र पूरी तरह विफल रहा है।
घुसपैठ को लेकर केंद्र पर गंभीर आरोप
कृष्णानगर की सांसद मोइत्रा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर भारत की सीमाओं की सुरक्षा नहीं हो सकती और घुसपैठिए लगातार हमारी जमीन व महिलाओं की गरिमा पर हमला कर रहे हैं, तो इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने खुद स्वीकार किया है कि घुसपैठ जारी है।
भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया
महुआ मोइत्रा के इस बयान ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “घृणित और शर्मनाक! यह बयान राजनीति से परे जाकर जहर उगलने वाला है। ममता बनर्जी की टीएमसी का स्तर इतना गिर चुका है।”
क्यों बढ़ रहा है विवाद?
अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा लंबे समय से पश्चिम बंगाल और सीमावर्ती राज्यों में सियासत का केंद्र रहा है। ऐसे में अमित शाह पर इस तरह की टिप्पणी ने माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
