Saturday, March 22, 2025
HomeUncategorizedBudget 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया जनता का बजट

Budget 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया जनता का बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर तारीफ की है। मोदी ने इसे देश की आकांक्षाओं का बजट बताया है। मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने युवाओं के लिए कई सेक्टर खोले हैं। विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक चलाने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Budget 2025 का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, बोले- विकसित भारत का सपना होगा साकार
मोदी ने कहा कि यह बजट शक्ति बढ़ाने वाला है। यह बजट बचत, निवेश, उपभोग और विकास को बढ़ाएगा। मैं जन-केंद्रित बजट लाने के लिए निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं। मोदी ने कहा कि आमतौर पर बजट का फोकस इस बात पर रहता है कि सरकार का खजाना कैसे भरेगा, लेकिन ये बजट उससे बिलकुल उल्टा है। ये बजट, देश के नागरिकों की जेब कैसे भरेगा, देश के नागरिकों की बचत कैसे बढ़ेगी और देश के नागरिक विकास के भागीदार कैसे बनेंगे… ये बजट इसकी एक बहुत मजबूत नींव रखता है।

सुधारों के लिहाज से इस बजट में कई अहम कदम उठाए गए: प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों के लिहाज से इस बजट में कई अहम कदम उठाए गए हैं। परमाणु ऊर्जा में निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करना ऐतिहासिक है। इससे देश के विकास में सिविल न्यूक्लियर एनर्जी का बड़ा योगदान सुनिश्चित होगा। मोदी ने कहा कि आज देश ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र को लेकर चल रहा है। इस बजट में इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण और ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बजट में एक करोड़ पांडुलिपियों के संरक्षण के लिए ‘ज्ञान भारत मिशन’ को शुरू किया गया है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि बुनियादी ढांचे का दर्जा मिलने से देश में बड़े जहाजों के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, यह आत्मनिर्भर पहल को गति देगा। जहाज निर्माण एक ऐसा क्षेत्र है जो रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, देश में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट विकास को कई गुणा बढ़ाने वाला है, निवेश, उपभोग और विकास को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.