खबर संसार, मुंबई: Priyanka Chopra बोली, मेरा पति मुझे मार डालेगा!, बालीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अब ताजा मामला प्रियंका को लेकर आ रहा है, अभी कुछ दिनों पहले ही Priyanka Chopra से उनकी फेवरेट ज्वेलरी और रिंग के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि, अगर मैं ये नहीं कहूंगी कि मेरी सगाई की अंगूठी है ”तो मेरा पति मुझे मार डालेगा।” फिर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं मजाक कर रही हूं।
ये भी पढें- Devendra Fadnavis के ‘अंडरवर्ल्ड’ से कारीबी संबंध : नवाब मलिक
जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि सच में मेरी रिंग मेरे लिए बहुत ही खास है। इस रिंग से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं। प्रियंका ने बताया कि उनके पास एक ऐसी चीज है जो उनके पति निक जोनस ने उन्हें दी थी। ये खास चीज है उनकी सगाई की अंगूठी जो उनके लिए सबसे प्यारी और सबसे महंगी चीज है। इसलिए ये मेरे लिए ये रिंग हमेशा खास रहेगी।
Priyanka Chopra के रिंग की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा
इस रिंग को लेकर निक जोनस ने एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें ऐसी रिंग चाहिए थी जिसका उनके पिता से कनेक्शन रहा हो। उस वक्त मुझे पता था कि रिंग टिफनी की ही होनी चाहिए। मैंने अपने दोनों भाई की मदद ली और रिंग चुनी। हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक Priyanka Chopra के रिंग की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा थी।
2018 में हुई थी प्रियंका-जोनस की शादी
यहां बताते चलें कि बता दें कि Priyanka Chopra और निक ने वर्ष 2018 में जोधपुर में क्रिश्चन और हिंदी रीति रिवाज से शादी की थी। इसके बाद दोनों ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। प्रियंका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स और बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

