HomeEntertainmentPriyanka मां बनने के बाद लेंगी ब्रेक, छोड़ सकती है फिल्म 'जी...

Priyanka मां बनने के बाद लेंगी ब्रेक, छोड़ सकती है फिल्म ‘जी ले जरा’!

मुंबई, खबर संसार। प्रियंका (Priyanka) ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए जन्‍में अपने बच्चे का स्वागत किया। इस खबर से दुनियाभर में मौजूद उनके करोड़ों फैंस थोड़े अचंभित तो हुए, मगर अब वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। प्रियंका का भी कुछ ऐसा ही हाल  है।

और पढ़िए -एम्बसैडरों, युवक-युवतियों, निर्वाचन से जुड़े विभागों के अफसरों को मतदाता शपथ दिलाई

प्रियंका (Priyanka) को बैक टू बैक किसी न किसी प्रोजेक्ट में व्यस्त देखा जाता है। क्योंकि एक्ट्रेस ने खुद को एक बेहतरीन हॉलीवुड स्टार के रूप में भी स्थापित कर लिया है, तो वो पश्चिमी मनोरंजन जगत में भी बेहतरीन प्रोजक्ट्स के जरिए लोगों एंटरटेन करती नजर आती हैं। ऐसे में उनके पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स भी क्यू में थे, जिसे लेकर उनके सभी भारतीय फैन काफी उत्साहित थे, मगर अब लगता है कि उनका दिल टूटने वाला है।

अपने परिवार पर फोकस करना चाहती प्रियंका

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka) अब काम से थोड़ा ब्रेक लेने के मूड में हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से अपने परिवार पर फोकस करना चाहती हैं। खबरों की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से बाहर हो सकती हैं।

आपको बता दें, कि ‘जी ले जरा’ में तीन प्रमुख एक्ट्रेसेज कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka) के साथ काम करने की घोषणा की गई थी, जो पहले की तरह फरहान की रोड ट्रिप फिल्म होगी। लेकिन अब खबर आई है कि प्रियंका अभी के लिए अपना समय और ऊर्जा केवल अपने बच्चे को देना चाहती हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की टीम की तरफ से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

गौरतलब है कि, पीसी हाल ही में सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और कहा जा रहा है कि निक और प्रियंका को ये खुशखबरी 12 हफ्ते पहले ही मिल गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका और निक की बेटी का जन्म अप्रैल 2022 में होने वाला था, लेकिन बच्ची समय से काफी पहले ही दुनिया में आ गई।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.