खबर संसार दिल्ली।Abdul Malik अरेस्ट !जी हा मिल्कीयत का मालिक मलिक अरेस्ट होने की खबरे तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे .आज सुबह तड़के मलिक के बगीचे का मास्टर माइंड के रूप में चर्चित हो चुके सफिया मलिक के पति अब्दुल मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है ऐसा कहा जा रहा है हालांकि उसकी गिरफ्तारी के लिए धड़ाधड़ दविश दी जा रहीं थीं पुलिस की नाक का सवाल बन चुका था सभी बड़े पुलिस प्रशासन के अधिकारियो ने हलद्वानी में डेरा डाल रखा है कल 5 लोगो को मीडिया के सामने लाया भी गया है कुल 19 नामजद लोग है और पांच हजार अज्ञात लोगो के खिलाफ इस हिंसा में मामला दर्ज किया गया है चार एफआईआर हो चुकी है अभी तक.
मिल्कीयत का मालिक मलिक अरेस्ट!
दर्शको की जानकारी हेतु बताएं चले कि मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा व नमाज स्थल हटाने के दौरान बवाल, पथराव और आगजनी के मामले में उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मलिक का बगीचा में अतिक्रमण कराने वाला और बबाल का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसे हल्द्वानी लाकर पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा वीडियो आदि से चिन्हित 70 अन्य लोगों को भी घरों से गिरफ्तार किया गया है.
मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनभूलपुरा में हुए उपद्रव मामले में लगातार गंभीरता अपनाए हुए हैं। वह लगातार कह रहे हैं की माहौल खराब करने वालों को ऐसी सजा मिलेगी कि कभी सोचा भी नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन से लगातार कारवाई जारी रखने के निर्देश हैकल रात से अब तक पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर 75 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है। अब तक सपा नेता के भाई समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें दो नगर निगम के पूर्व पार्षद हैं। एक खनन का काम करता है। उपद्रव में पुलिस ने चार दर्जन महिलाओं को भी नामजद किया है।https://khabarsansar.co.in/husband-keeps-wife-naked-from-kashipur-to-rampur/


