इंदौर, खबर संसार। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने देह व्यापार करने के आरोप में करीब 18 लोगों को गिरफ्तार किया पकड़ी गई युवतियों में कुछ विदेशी भी शामिल हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, स्पा की आड़ में ये सभी लोग देह व्यापार का धंधा कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कुछ युवतियां पहले भी जेल जा चुकी है। यह कार्रवाई विजयनगर थाने अंतर्गत हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि इनसे कुछ और अहम सुराग मिलेंगे। बता दें कि यह हाई प्रोफाइल स्पा इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर चला रहा था। पुलिस इस पूरे प्रकरण से अनजान थी।
सात युवितयां थाईलैण्ड की
गिरफ्तार युवतियों में सात थाईलैंड की रहने वाली हैं। पुलिस को इस हाई प्रोफाइल रैकेट की सूचना मुखबिर से मिली थी। स्थानीय विजय नगर थाना पुलिस को धता बताते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इसी स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर कई विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया था।
वही ताजा कार्रवाई के दौरान भी 10 युवतियों और 8 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विदेशों युवतियां भी शामिल है। वहीं स्पा सेंटर की संचालक भोपाल की दो महिलाएं बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर के अंदर चकाचौंध देखकर पुलिस की टीम चौंक गई थी। सभी रूम के अलग-अलग कोर्ड वर्ड होते थे, ग्राहक के अंदर प्रवेश करने के बाद बाहर व्यस्त लिख दिया जाता था। कमरे के अंदर से कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। कुछ ग्राहक भी आपत्तिजनक स्थिति में मिले हैं।
इसे भी पढ़े-जाने कैसे केवल 99 रुपये में आपके घर की चौकीदारी भी करेगा Airtel
स्पा के अंदर कोई भी आसानी से नहीं जा सकता था। अंदर जाने के लिए एक एंट्री टोकन लेना पड़ता था। इसके बाद युवतियों को लेकर लोग मोल भाव करते थे। जानकरी के अनुसार,पांच से 10 हजार रुपये लड़कियों का रेट होता था। संचालकों के संबंध कुछ बड़े लोगों से हैं। वहीं, पकड़े गए युवकों में कुछ संभ्रात परिवार के हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



