HomeUttarakhandबेरोजगारों एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही employment के अवसर मुहैया...

बेरोजगारों एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही employment के अवसर मुहैया कराये

रूद्रपुर, खबर संसार। बेरोजगारों एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार (employment) के अवसर मुहैया कराने के लिए बेहतर कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने विकास भवन सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रेरणा कार्यशाला एवं कौशल समितियों की समीक्षा करते हुए दिये।

उन्होंने समितियों से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कौशल विकास समिति के माध्यम से युवाओं को उचित दिशा देने का कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कौशल विकास योजना हेतु स्पष्ट खाका तैयार किए जाने के निर्देश दिये। (employment)

रोजगार से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्राथमिकता दिया जाए

उन्होंने कार्य योजना बनाने के लिए सभी उप समितियों को एक सप्ताह के भीतर बैठक आयोजित करने तथा दिसम्बर माह में सभी प्रभावी पहलुओं पर विस्तार से समीक्षा बैठक करनें के निर्देश दिये। उन्होंने योजना बनाए जाने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे बिन्दुओं को ही योजना में शामिल किया जाए जिससे यहां के युवाओं को लाभ मिल सके।

उन्होंने निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर रोजगार से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को प्राथमिकता से कार्य योजना में शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि कार्य योजना बनाते समय यह भी सुनिश्चित किया जाये कि विभिन्न उद्योगों तथा अन्य क्षेत्रों में काम करने वालों की वर्तमान समय में मांग व भविष्य की आवश्यकता के अनुरूप ही रोजगार एवं स्वरोजगार से सम्बन्धित प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शामिल किया जायें। (employment)

इसे भी पढ़े-सर्दियों में रम पीने से होते हैं ये फायदे, इन बिमारियों से मिलती है राहत 

उन्होंने सेवायोजन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सेवायोजन विभाग का हर कार्मिक सभी क्षेत्रों का गाइड हो। उन्होंने कहा कि एक ऐंसा सेंटर हो जहॉ पर युवाओं एवं बेरोजगारों को रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धित सभी जानकारियॉ आसानी से हासिल हो सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर सवाल का जवाब आसानी व सहजता से मिले। स्टेट रिसोर्स पर्सन रोहित मैसी ने कौशल विकास से सम्बन्धित सभी पहलूओं पर विस्तार से जानकारी दी। (employment)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.