खबर संसार हल्द्वानी। पर्स के लुटेरे पुलिस ने दो घंटे में दबोचे! जी हा शाम के समय विमला देवी निवासी किच्छा उधम सिंह नगर अपनी पुत्री के साथ बाजार को जा रही थी तिकोनिया के पास नैनीताल रोड मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा उक्त महिला का पर्स लूट लिया ।
पर्स के लुटेरे पुलिस ने दो घंटे में दबोचे!
मुख्य मार्ग पर हुए इस सनसनीखेज लूट की घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल स्कूटी सवारों की तलाश चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल चौकी प्रभारी राजपुरा पुलिस टीम के साथ आर्मी गेट राजपुरा के पास चेकिंग कर रहे थे तभी लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो रहे स्कूटी सवार दो युवक तेजी से भागने का *प्रयास कर रहे थे जिसे पुलिस टीम द्वारा बमुश्किल रोक कर पकड़ लिया
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा एफआईआर नंबर- 608/21धारा – 392/411 दर्ज किया है एफआईआर विमला देवी निवासी अजीतपुर तहसील किच्छा जिला उधम सिंह नगर द्वारा लिखाई गई।
*घटना का विवरण पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों 1- संजय कुमार निवासी मेहरागांव थाना भवाली 2- अजय कुमार उर्फ अज्जू शूटर निवासी बायपास रोड भीमताल थाना भीमताल के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त स्कूटी व लूटा गया माल बरामद किया गया हैपुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल
2- कांस्टेबल संजय नेगी
3- कांस्टेबल ललित बिष्ट



