HomeSportTokyo Olympic : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हारीं, अब ब्रॉन्ज मेडल के...

Tokyo Olympic : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में हारीं, अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगी

Tokyo Olympic, खबर संसार। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) चाइनीज ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ पहला गेम हार गई हैं। इस गेम में एक समय 4 अंकों की बढ़त रखने वाली सिंधु 18-21 से हार गईं। दोनों खिलाड़ी एक समय 18-18 की बराबरी पर थीं, लेकिन यहां से ताइ ने लगातार तीन अंक लेते हुए गेम को अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में सिंधु 12-19 से पीछे हैं।

वहीं, Tokyo Olympic में भारतीय मुक्केबाज पूजा रानी क्वार्टर फाइनल में चीन की ली क्वान से हार गई हैं। तीनों राउंड में ली को सभी पांच जजों ने 10-10 पॉइंट दिए। पूजा को पहले दो राउंड में सभी जजों से 9-9 पॉइंट मिले। तीसरे राउंड में 4 जजों ने पूजा को 9-9 और एक जज ने 8 अंक दिए। इस तरह नंबर-1 सीड ली ने यह बाउट 5-0 से अपने नाम किया।

महिला हॉकी में टीम इंडिया जीती

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। इससे टीम का क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। आयरलैंड और ग्रेट ब्रिटेन के बीच होने वाले पूल-A मैच से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला होगा। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे। वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं।

इसे भी पढ़े-beef खाने को प्राेत्‍साहित कर रहे भाजपा के ये विधायक 

टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympic) में 9वें दिन डिस्कस थ्रो कैटेगरी से भारत के लिए अच्छी खबर आई। यहां कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर का थ्रो करते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। क्वालिफिकेशन राउंड में कमलप्रीत समेत सिर्फ 2 महिला एथलीट ही 64 मीटर का आंकड़ा छूने में सफल रहीं। फाइनल 2 अगस्त को होगा।

भारत के आगे साउथ अफ्रीका पस्त

Tokyo Olympic में भारत महिला टीम ने आक्रामक शुरुआत की। मैच के चौथे मिनट में ही नवनीत कौर के पास पर वंदना ने गोल दाग कर भारत 1-0 से आगे कर दिया। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका टीम ने गोल कर बराबरी कर ली। दूसरे क्वार्टर में वंदना ने एक गोल कर टीम को एक फिर 2-1 से आगे कर दिया।

वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल कर 2-2 की बराबरी की। तीसरे क्वार्टर में रानी रामपाल के पास पर नेहा गोयल ने गोल दागा। वहीं साउथ अफ्रीका ने तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर गोल दाग कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद वंदना ने 49वें मिनट में अपना तीसरा और टीम के लिए चौथा गोल दाग कर भारत को जीत दिला दी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.