हल्द्वानी, खबर संसार। राज्य स्थापना की 22 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन करते आनंदा एकेडमी के छात्र छात्राओं द्वारा आज 10 नवंबर 2022 अपने उत्तराखंड को जानो इस विषय पर अंतर विद्यालयी प्रश्नोत्तरी (क्विज) कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुवात विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्र छात्राओं को उत्तराखंड के विषय में महत्वपूर्ण एवं व्यापक जानकारी देते हुए किया। प्रधानाचार्या माया बिष्ट ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए समस्त शिक्षकों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



