HomeNationalNeeraj के पुराने ट्वीट्स को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर कसा...

Neeraj के पुराने ट्वीट्स को लेकर राहुल गांधी ने पीएम पर कसा तंज, कही ये बात

नई दिल्ली, खबर संसार। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल दिलाकर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj) के कुछ पुराने ट्वीट्स को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा है कि खिलाड़ियों को बधाई के साथ-साथ उनका हक़ भी मिलनी चाहिए, ना कि खेल बजट में कटौती, फ़ोन कॉल का वीडियो बहुत हुआ, अब इनाम की राशि भी दो! राहुल गांधी ने नीरज चोपड़ा के पुराने ट्वीट्स की फोटो भी अपनी पोस्ट के साथ शेयर की है।

पीएम ने फोन कर बधाई दी थी

उन्होंने (Neeraj) लिखा है कि ओर आपने जो खिलाड़ियों को इनाम राशि देने का वादा किया था कृपया उसे पूरा करें ताकि हम इन चीजों से ध्यान हटाकर अपना पूरा फोकस आने वाले ओलिंपिक खेलों पर लगा सकें और अपने देश व राज्य का नाम रोशन कर सकें।

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा (Neeraj) के जीतने पर उन्हें  भी फोन करके बधाई दी। उन्होंने नीरज चोपड़ा से कहा कि बहुत-बहुत बधाई आपको। ओलिंपिक समापन की दिशा में जा रहा है और आपने देश को खुश कर दिया। इस पर नीरज ने कहा कि ”गोल्ड जीतना अच्छी बात है. भारत वासी जो देख रहे थे, उनकी बहुत दुआएं और सपोर्ट मेरे साथ था। उसी ने मुझे यहां तक पहुंचाया।” पीएम मोदी ने कहा कि ”पानीपत ने पानी दिखा दिया।

इसे भी पढ़े-पीएम kisan सम्मान राशि हस्तांतरित, किसानों के खातों में आए 19,509 करोड़

बता दें कि भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj) को ओलिंपिक में पहले एथलेटिक्स स्वर्ण पदक पाने के भारत के इंतजार को खत्म करके इतिहास रचा है। हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया और भारतीयों को जश्न में डुबा दिया. एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में भारत का यह पहला ओलंपिक पदक है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.