HomePoliticalबिहार रैली में राहुल का धमाका – बोले, मोदी डरते हैं अमेरिका...

बिहार रैली में राहुल का धमाका – बोले, मोदी डरते हैं अमेरिका से?

बिहार के नालंदा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 1971 के बांग्लादेश युद्ध के दौरान इंदिरा गांधी ने अमेरिका को करारा जवाब दिया था, जबकि आज के प्रधानमंत्री में वह साहस नहीं है। राहुल ने कहा कि इंदिरा गांधी अमेरिका के दबाव में नहीं आईं, उन्होंने साफ कहा था कि “हम आपकी नौसेना से नहीं डरते।”


“मोदी के पास न विजन है, न साहस” – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, “इंदिरा गांधी एक महिला थीं, लेकिन उनमें इस आदमी (मोदी) से ज्यादा हिम्मत थी।” उन्होंने पीएम मोदी को “कायर” कहा और चुनौती दी कि अगर उनमें हिम्मत है तो वह किसी सभा में कहें कि “अमेरिकी राष्ट्रपति झूठ बोल रहे हैं।”


ट्रंप के बयान पर गरमाई सियासत

राहुल गांधी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद आया, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया था। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने पीएम मोदी को फोन कर “ऑपरेशन सिंदूर” रोकने को कहा और मोदी ने आदेश मान लिया।


“मोदी ट्रंप से डरते हैं” – विपक्ष का वार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति ने मोदी का 50 बार अपमान किया, लेकिन मोदी में हिम्मत नहीं कि वह कह सकें – ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ट्रंप से मिलने से भी डरते हैं और छिपे हुए हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.