HomePoliticalRaj Babbar की हो सकती है घर वापसी! छोड़ सकते हैं पंजे...

Raj Babbar की हो सकती है घर वापसी! छोड़ सकते हैं पंजे का साथ

खबर संसार, लखनऊ: Raj Babbar की हो सकती है घर वापसी! छोड़ सकते हैं पंजे का साथ, अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर अब जल्द ही कांग्रेस साथ छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो सकते हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है कि उन्हें यूपी चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस पार्टी के 30 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया था। सूत्रों की मानें तो जल्द ही Raj Babbar सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के संपर्क हैं और जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं।

ये भी पढें- मैंने सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर नही दिया कोई बयान- नागार्जुन

सपा का साथ छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

बात दें कि इससे पहले राज बब्बर ने 2008 में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी को छोड़कर कर 2009 में कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। जिसके बाद 2009 में उन्होंने फिरोजाबाद से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हरा दिया था। लेकिन अब एक फिर से राज बब्बर फिर से साइकिल में बैठने को तैयार हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद राज बब्बर ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

सपा सुप्रीमों अखिलेश के संपर्क में Raj Babbar

सूत्रों की मानें तो अगले महीने होने वाले उत्तर प्रदेश विस चुनाव 2022 से पहले Raj Babbar कांग्रेस को जोर का झटका दे सकते हैं। क्योकि वह लगातार सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के लगातार संपर्क में हैं और वह जल्द ही समाजवादी पार्टी के साथ साइकिल पर सवार हो सकते हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही दिग्गज कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने कांग्रस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। अब राज बब्बर के पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.