HomeUncategorizedमैंने सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर नही दिया कोई बयान- नागार्जुन

मैंने सामंथा-नागा चैतन्य के तलाक पर नही दिया कोई बयान- नागार्जुन

नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन अक्किनेनी के हवाले से बयान सामने आने का दावा किया गया जिनमें कहा गया कि सामंथा ने पहले तलाक की पहल की थी और कोर्ट में भी उन्होंने तलाक की अर्जी पहले दी थी। नागा चैतन्य ने केवल उनकी खुशी के लिए तलाक के फैसले को स्वीकार किया था। नागार्जुन ने इन मीडिया रिपोर्ट्स पर तगड़ी आपत्ति जताई है।

नागार्जुन ने कहा कि किसी इंटरव्यू में उन्होंने ऐसी बातें नहीं कही हैं और ये खबरें निराधार हैं। गुस्से में नागार्जुन ने ट्विटर पर सफाई देते हुए लिखा, ‘सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मेरा स्टेटमेंट बताकर सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक पर जो खबरें चलाई जा रही हैं वो पूरी तरह से झूठी और निराधार हैं। मैं मीडिया फ्रेंड्स से गुजारिश करता हूं कि वो ऐसी अफवाहों को न्यूज बनाकर पेश करने से बचें।’ नागार्जुन ने इस पोस्ट के साथ #GiveNewsNotRumours हैशटैग का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ेे-कोरोना: 24 घंटे में आए 2.51 लाख केस, 627 मौतें, सरकार उठा सकती है बढ़ा कदम

सामंथा रुथ प्रभु व नागा चैतन्य ने पिछले साल की थी तलाक की घोषणा

बताते चले की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु व नागा चैतन्य ने पिछले साल तलाक की घोषणा की थी जिसके बाद लगातार अलगाव के कारणों पर कयासों का दौर चलता रहा जो अब तक थमा नहीं है। सामंथा-नागा चैतन्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 2 अक्टूबर को लिखा था, ‘हमारे सभी शुभचिंतकों को बताना चाहते हैं कि काफी विचार-विमर्श और विचारों के बाद हमें अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।’

चौथी वेडिंग एनिवर्सरी से पहले टूटी शादी

सामंथा अक्किनैनी और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में पहले हिंदू रीति-रिवाज और फिर 7 अक्टूबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद से ही सामंथा ने अपने नाम के आगे अक्किनैनी लगा लिया था, हालांकि अलग होने की खबरों के बीच ही सामंथा ने अपने ट्विटर हैंडल से अक्किनैनी हटाकर इसे सामंथा रूथ प्रभु कर लिया था। 6 अक्टूबर 2021 को दोनों की शादी के 4 साल पूरे होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.