मुंबई। राज ठाकरे के बढ़ाई BJP-Shivsena की धड़कनें, कहा- अकेले लड़ेंगे चुनाव जी, हां महाराष्ट्र में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश में चुनावी राजनीति की बिसात बिछनी शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र में फिलहाल दो राजनीतिक खेमा है- महायुति और महाअघाड़ी। महायुति की अगुआई भाजपा कर रही है तो महाअघाड़ी में शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट) और कांग्रेस मुख्य घटक दल हैं। इन सबके बीच, Raj Thackeray की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने चौंकाने वाली घोषणा की है।
पार्टी प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को बताया कि पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में अकेले दम पर मैदान में उतरने का फैसला किया है। MNS आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से 250 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं।
राज ठाकरे ने MNS के अपने नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। MNS की इस अहम बैठक में विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़ा फैसला किया गया है। पार्टी सुप्रीमो राज ठाकरे ने खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी नेताओं के साथ बैठक में एक बात निकलकर आई कि गठबंधन का कोई भरोसा नहीं है। किसी के साथ जब एलायंस होगा तब हमलोग देखेंगे कि क्या करना है। Raj Thackeray ने साथ ही पहली बार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि MNS आने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी
225-250 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है MNS
राज ठाकरे के बयान से महाराष्ट्र में कई दलों की धड़कनें बढ़ जाएंगी। इन पार्टियों के लिए वोट कटने का खतरा मंडराने लगा है। बताया जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी MNS 225 से 250 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में MNS की ठीक-ठाक पकड़ मानी जाती है, ऐसे में यदि राज ठाकरे की पार्टी अपने दम पर विधानसभा चुनाव में उतरती है तो बड़ा खेला हो सकता है।
लोकसभा चुनाव में BJP को किया था सपोर्ट
MNS चीफ राज ठाकरे ने जून में संपन्न लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को बिना किसी शर्त के समर्थन देने का ऐलान किया था। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि लोकसभा चुनाव से लेकर अभी तक ऐसा क्या हुआ कि राज ठाकरे के सुर बदल गए? ऐसी कौन सी राजनीतिक स्थितियां बनीं कि एमएनसी चीफ को अपने पॉलिटिकल स्टैंड में बदलाव करना पड़ा है? हालांकि, इतना तो तय है कि राज ठाकरे की ओर से प्रत्याशी उतारे जाने पर महाराष्ट्र की कुछ विधानसभा सीटों पर राजनीतिक समीकरण में बदलाव होगा।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


