भारत के चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह चुनाव उन सदस्यों की जगह भरने के लिए कराया जाएगा, जिनका कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। कुल 10 राज्यों की 37 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। राजनीतिक दलों ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है, जिससे राज्यों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
चुनाव कार्यक्रम: कब क्या होगा?
चुनाव आयोग द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार:
- नोटिफिकेशन जारी – 26 फरवरी 2026
- नामांकन की अंतिम तारीख – 5 मार्च 2026
- नामांकन पत्रों की जांच – 6 मार्च 2026
- नाम वापसी की अंतिम तारीख – 9 मार्च 2026
- मतदान – 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक)
- मतगणना – 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से)
- पूरी प्रक्रिया समाप्त – 20 मार्च 2026
मतदान और मतगणना एक ही दिन आयोजित की जाएगी।
किन राज्यों में होंगे चुनाव?
इन राज्यों की सीटों पर चुनाव कराया जाएगा:
- महाराष्ट्र
- तमिलनाडु
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- ओडिशा
- असम
- छत्तीसगढ़
- हरियाणा
- तेलंगाना
- हिमाचल प्रदेश
इन राज्यों में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के बीच रणनीति बनाने की कवायद तेज हो गई है।
महाराष्ट्र से रिटायर होने वाले सदस्य
शरद पवार समेत कई वरिष्ठ नेता अप्रैल 2026 में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इनके अलावा डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. फौजिया तहसीन अहमद खान, प्रियंका विक्रम चतुर्वेदी, धैर्यशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल और रामदास बंदू अठावले भी शामिल हैं।
तमिलनाडु से रिटायर सदस्य
तमिलनाडु से एन आर एलंगो, पी सेल्वारासु, एम थम्बिदुरई, तिरुची सिवा, डॉ कनिमोझी एन वी एन सोमू और जी के वासन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
पश्चिम बंगाल से रिटायर सदस्य
पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले, ऋतब्रत बनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर और सुब्रत बक्शी राज्यसभा से रिटायर होंगे।
अन्य राज्यों के रिटायर सदस्य
- असम: रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइयां
- बिहार: अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह
- ओडिशा: ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी
- छत्तीसगढ़: कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फूलो देवी नेताम
- हरियाणा: किरण चौधरी, राम चंदर जांगड़ा
- हिमाचल प्रदेश: इंदु बाला गोस्वामी
- तेलंगाना: डॉ अभिषेक मनु सिंघवी, के आर सुरेश रेड्डी
इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट
हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें


