मुंबई, खबर संसार। आरबीआई (RBI) ने एक नया नियम जारी किया है अब किसी को भी 50 हजार तक का चेक जारी करते हुए इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ेगा नहीं तो चेक क्लीयर नहीं होगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि बैंकों ने अब पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) को लागू करना शुरू कर दिया है। अधिकतर बैंक 1 सितंबर से इसे लागू कर देंगे। RBI ने चेक ट्रांजेक्शन सिस्टम (CTS) के लिए अगस्त 2020 में पॉजिटिव पे सिस्टम की घोषणा की थी।
चेक के डिटेल्स को वेरीफाई करना होगा
पॉजिटिव पे मैकेनिज्म के तहत आपके द्वारा जारी चेक के कुछ डिटेल्स को वेरीफाई करना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसे आप ही ने जारी किया है। इन डिटेल्स में चेक जारी करने की तारीख, 6 अंकों का चेक नंबर, रकम, लाभार्थी का नाम आदि शामिल है। इसकी सूचना या तो बैंक शाखा में जाकर या इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के द्वारा दी जा सकती है। कुछ बैंक ग्राहकों को SMS, ATM या ईमेल के जरिए भी जानकारी देने की सुविधा दे रहे हैं।
पिछले साल RBI ने गाइडलाइंस जारी की थीं। बैंक सभी खाताधारकों के लिए उसकी इच्छानुसार 50,000 रुपए या उससे अधिक की रकम वाले चेक के लिए यह सुविधा लागू कर सकते हैं। हालांकि बैंक 5 लाख रुपए से ज्यादा की रकम वाले चेक के लिए इसे अनिवार्य बना सकते हैं। इसलिए अब ग्राहक को यह चेक करना होगा कि उसके बैंक ने PPS लागू किया है या नहीं। या फिर यह कब से लागू होगा।
एक्सिस बैंक ने पॉजिटिव पे सिस्टम को अनिवार्य किया
एक्सिस बैंक जैसे कुछ बैंकों ने ज्यादा रकम वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इससे चेक जारी करने के बाद ग्राहकों को बैंक को नेट/मोबाइल बैंकिंग या शाखा में चेक डिटेल्स देनी होगी। (RBI)
इसे भी पढ़े-NDRF के आवासीय व कार्यालय के मरम्मत का स्थलीय निरीक्षण किया
SBI और कोटक महिंद्रा बैंक भी अनिवार्य किए- भारतीय स्टेट बैंक (SBI), कोटक महिंद्रा बैंक ने भी पॉजिटिव पे सिस्टम को 50 हजार रुपए से ज्यादा वाले चेक के लिए लागू कर दिया है। हालांकि, इन बैंकों ने ग्राहकों के लिए यह वैकल्पिक रखा है। यानी उनकी मर्जी पर यह है।
एक्सिस बैंक 1 सितंबर से लागू करेगा नियम- एक्सिस बैंक ने ग्राहकों को मैसेज भेज कर कहा है कि 1 सितंबर से वह इस नियम को लागू करेगा। पर बैंक ने इसके लिए 5 लाख रुपए की रकम को तय किया है। 5 लाख या इससे ज्यादा का चेक हुआ तो ग्राहक को PPS का उपयोग करना होगा। (RBI)
इंटरनेट बैंंकिंग के जरिए कर सकते हैं वेरीफिकेशन- इंटरनेट बैंकिंग के जरिए चेक का वेरीफिकेशन किया जा सकता है। ग्राहक को इसके लिए नेट बैंकिंग पर लॉग इन करना होगा। इसमें सर्विसेस को चुनना होगा। फिर चेक सर्विसेस और उसके बाद पॉजिटिव पे को चुनना होगा। जिस नाम से चेक दिया गया है, उसकी डिटेल आपको इसमें डालनी होगी।
