HomePoliticalरिवाबा जडेजा का विवादित बयान से क्रिकेट जगत में हलचल, जाने क्या...

रिवाबा जडेजा का विवादित बयान से क्रिकेट जगत में हलचल, जाने क्या कहा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात सरकार में मंत्री रिवाबा जडेजा एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर ऐसा आरोप लगा दिया, जिसने क्रिकेट जगत में भारी विवाद खड़ा कर दिया है। उनका बयान देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट प्रेमियों से लेकर विशेषज्ञों तक, सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


“टीम के बाकी खिलाड़ी विदेश जाकर गलत काम करते हैं” – रिवाबा

कार्यक्रम में रिवाबा जडेजा ने अपने पति की ईमानदारी और अनुशासन की जमकर तारीफ की। इसी दौरान उन्होंने कहा कि जडेजा दुनिया के कई देशों—लंदन, दुबई, ऑस्ट्रेलिया—में खेलने जाते हैं, लेकिन कभी किसी गलत आदत में नहीं पड़े।

इसके बाद उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा— “टीम के बाकी सारे खिलाड़ी विदेश जाकर गलत काम करते हैं।यह बयान सीधे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की संस्कृति पर सवाल उठाता है और इसी वजह से इसे लेकर सबसे अधिक विवाद खड़ा हुआ है। रिवाबा ने यह भी जोड़ा कि जडेजा चाहें तो दूसरे खिलाड़ियों की तरह व्यवहार कर सकते हैं, लेकिन वह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं और अनुशासन बनाए रखते हैं।


सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

बयान सामने आते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी प्रतिक्रियाएँ आने लगीं। फैंस ने रिवाबा के आरोपों पर असहमति जताई, जबकि कुछ लोगों ने इसे गैरजरूरी विवाद बताया। यह पहली बार नहीं है जब रिवाबा किसी बयान को लेकर चर्चाओं में आई हों, लेकिन इस बार मामला सीधे भारतीय खिलाड़ियों से जुड़ा होने के कारण अधिक संवेदनशील हो गया है।


आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे रविंद्र जडेजा

विवाद के बीच जडेजा से जुड़ी एक बड़ी क्रिकेट अपडेट भी सामने आई है। आईपीएल 2026 में वे राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आएंगे। राजस्थान ने उन्हें एक बड़े ट्रेड में चेन्नई सुपर किंग्स से अपने साथ जोड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि जडेजा का आईपीएल डेब्यू भी 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही हुआ था। यानी 18 साल बाद वह अपनी पहली फ्रेंचाइजी में लौट रहे हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.