HomeSportRoyal Challengers बैंगलोर को लगा झटका, दूसरे फेज से बाहर हुआ यह...

Royal Challengers बैंगलोर को लगा झटका, दूसरे फेज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली, खबर संसार। जी, हां Royal Challengers बैंगलोर की टीम को लगा बड़ा झटका, दूसरे फेज से टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के चलते टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

उनकी जगह पर यूएई में खेले जाने वाले आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों के लिए आरसीबी ने आकाश दीप को टीम से जोड़ा है। आकाश मीडियम पेसर गेंदबाज हैं और बंगाल की तरफ से खेलते हैं।

वॉशिंगटन सुंदर जगह आकाश दीप खेलेंगे

जानकारी के अनुसार, आरसीबी (Royal Challengers) की टीम ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों से उंगली की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। बंगाल के क्रिकेटर आकाश दीप को उनकी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

‘ सुंदर को यह चोट भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले लगी थी। प्रैक्टिस मैच में वह मोहम्मद सिराज की गेंद से घायल हो गए थे। जिसके बाद उनकी उंगली में फ्रैक्चर पाया गया था।

इसे भी पढ़े-Gauhar Khan ने मालदीव में ट्रांसपैरंट शर्ट में की बोटिंग, वीडियों हुआ वायरल

आरसीबी (Royal Challengers) के लिए वॉशिंगटन का बाहर होना काफी बड़ा झटका है। सुंदर यूएई की पिचों पर पिछले साल काफी कामयाब रहे थे और कप्तान विराट कोहली ने उनका पावरप्ले में खूब इस्तेमाल किया था। गेंद के साथ-साथ सुंदर बल्लेबाजी में भी बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता रखते हैं।

हाल ही में बैंगलोर की टीम ने श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुष्मंत चमीरा को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा था। हसरंगा ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था। (Royal Challengers)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.