HomeInternationalजंग शुरू: यूक्रेन छोड़ने की होड़ मची, fighter jets ने मचाई तबाही

जंग शुरू: यूक्रेन छोड़ने की होड़ मची, fighter jets ने मचाई तबाही

खबर संसार, नई दिल्ली: जंग शुरू: यूक्रेन छोड़ने की होड़ मची, fighter jets ने मचाई तबाही , जी हां लोगों में अफरा तफरी मच गई है। खार्की, लोहांस में हमले शुरू हो चुके हैं फ्रांस ने अपना रूख कड़ा किया है। अब देखना ये है कि नाटो सेना यूक्रेन की मदद के लिए आगे आएगी। रूस का यूक्रेन पर हमला, 11 cities तबाह, 300 की मौत, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आगाज हो चुका है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन ने यूके्रन पर सैन्य हमले की घोषणा कर दी । गुरूवार आज तड़के कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। रूस की ओर से जारी सैन्य अभियान के तहत यूक्रेन के 11 cities पर हमला किया गया है। इनमें कीव, खार्किव, चिशिनाओ भी शामिल है। यूक्रेन में कई शहरों में धमाकों की खबर है. काला सागर के पास ओडेसा में दो शक्तिशाली विस्फोट हुए हैं। राजधानी कीव में भी दो धमाके सुने गए हैं। इसके अलावा क्रामटोरस्क, बर्डियांस्क और निकोलेव शहर में धमाकों को सुना गया है।

ये भी पढें- आरटीओ चौकी पुलभट्टा थाना होने के बावजूद लापरवाही

11 cities पर हमला, 300 की मौत

रूस के हमले से यूक्रेन में भारी तबाही मच गई है। रूस यूके्रन पर लगातार ताबड़तोड़ मिसाइल से हमला कर रहा है। तो वहीं यूक्रेन ने भी दावा किया गया है कि रूस के हमले में  11 cities तबाह, 300 लोग मारे गए हैं। इसी के साथ उसके सभी सैन्य ढांचे तबाह कर दिए गए हैं। यूक्रेन की ओर से रूस हमलों पर जवाबी कार्रवाई की जा रही है।  इसके तहत यूक्रेन ने रूसी फाइटर जेट को ध्वस्त कर दिया है।  यूक्रेन ने दावा किया है कि 5 रूसी fighter jets को मार गिराया गया है। साथ ही एक हेलिकॉप्टर भी मार गिराया है। यूक्रेन में लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए NATO ने आपात बैठक बुलाई है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तीन दिनों में अपना दूसरा आपातकालीन सत्र आयोजित करेगी। इसमें यूक्रेन संकट पर चर्चा होगी। आपको बता दें कि सीमावर्ती क्षेत्रों के पास रूसी सैनिकों की तैनाती जारी है।

ज्ञात रहे कि युद्ध की आशंका को देखते हुए यूक्रेन ने देश में 30 दिन के आपातकाल का ऐलान किया है। वहीं रूस ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा है। माना जा रहा है कि रूसी सेना पूर्वी अशांत क्षेत्र में अपने सैनिकों की तैनाती कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.