Thursday, January 22, 2026
HomeEntertainment13 मई को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म Radhe

13 मई को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म Radhe

मुबई, खबर संसार। पिछले साल कोरोना की वजह से ईद पर नहीं रिलीज हो सकी फिल्म ‘राधे’ (Radhe) को सिनेमाघरों में रिलीज करने को लेकर सलमान खान ने एक नया रास्ता निकाला है। ‘राधे’ सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म और तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर भी एक साथ रिलीज की जाएगी।

‘राधे’ फिल्म के ओटीटी राइट्स जी5 के पास हैं और ‘राधे’ (Radhe) को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारे जाने की चर्चा के बीच सलमान खान ने साफ किया था कि फिल्म को पहले सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा।

फ‍ि ल्‍म देखने के लिए चुकानी होगा पैसा

उल्लेखनीय है कि सलमान खान-दिशा पाटनी स्टारर और प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी ‘राधे’ (Radhe) सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो आएगी मगर एक अलग अंदाज में।  दरअसल, इस ‘पे पर व्यू’ मॉडल के तौर पर जीप्लेक्स और तमाम डीटीएच चैनलों पर एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा जहां फिल्म देखने के लिए हर दर्शक को निश्चित रकम चुकानी होगी और उसके बाद ही इस फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकेगा‌। इसके अलावा देश विदेश में जहां-जहां पर सिनेमाघर खुले हैं, वहां के सिनेमाघरों में 13 मई को फिल्म ‘राधे’ को रिलीज करने का बड़ा फैसला लिया गया है।

कोरोना की न‌ई लहर और माहौल के सामान्य होने की अनिश्चितता के बीच ‘राधे’ (Radhe) को अब सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी व तमाम डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ उतारे जाने का बड़ा फैसला लिये जाने के बाद ‘राधे’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म साबित होगी जो एक ही दिन पर सिनेमाघरों के साथ साथ ओटीटी के रास्ते दर्शकों तक पहुंचेगी। खुद सलमान खान ने भी इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिए कर दी है।

इसे भी पढ़े- शिक्षा मंत्री Ramesh Pokhriyal को हुआ कोरोना

उल्लेखनीय है कि सलमान खान ने पिछले महीने कबीर बेदी की बायोपिक के लॉन्च के मौके पर कहा था कि अगर कोरोना के हालात में सुधार होते हैं तो ‘राधे’ को इसी साल ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। सलमान ने आगे कहा था कि अगर मौजूदा हालात में कोई खास बदलाव नहीं आया तो ‘राधे’ को अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

राधे’ को मिडिल ईस्ट, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, नॉर्थ अमेरिका, सिंगापुर समेत दुनिया के 40 देशों में रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ पिछले साल कोरोना महामारी के बाद ‘राधे’ पहली ऐसी हिंदी फिल्म होगी जो यूरोप के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.