HomeNationalसंजय राउत 4 तक कस्टडी में ई डी की!

संजय राउत 4 तक कस्टडी में ई डी की!

मुंबई खबर संसार। 1 करोड़ से अधिक पात्रा चाल घोटाले की आंच, राउत 4 अगस्त तक ई डी की कस्टडी में! जी हा राज्यसभा सांसद संजय राउत 4 अगस्त तक ई डी की हिरासत में रहेंगे। प्रीवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट यानी पीएमएलए सेशन कोर्ट ने शिवसेना नेता संजय राउत को चार अगस्‍त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate, ED) ने संजय राउत की आठ दिन की हिरासत मांगी थी। ईडी के अधिकारी सोमवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत को जांच के लिए अस्पताल ले गए। मेडिकल जांच के बाद संजय राउत को यहां विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया।

संजय राउत 4 तक कस्टडी में ई डी की!

ईडी ने शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत को लगभग 16 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद रविवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया था। राउत पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई 1,034 करोड़ रुपयों के पत्रा चाल घोटाले के सिलसिले में हुई है। ईडी ने रविवार को राउत के घर पर नौ घंटे तक छापेमारी करने के बाद इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था।

ईडी सूत्रों के मुताबिक छापेमारी के दौरान संजय राउत के घर से 11.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी। ईडी ने इसे जब्त कर लिया। ईडी सूत्रों का कहना है कि संजय राउत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसकी वजह से उन्‍हें प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय बुलाया गया। ईडी के अधिकारियों ने राउत से दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित ईडी दफ्तर में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। बाद में संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.