Friday, April 10, 2026
HomePoliticalएनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए...

एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पुणे के रुबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके चलते डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में एडमिट किया गया।

सोमवार (9 फरवरी) की सुबह से ही उन्हें लगातार खांसी की समस्या हो रही थी। हालत को देखते हुए परिवार और करीबी सहयोगियों ने तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। अस्पताल में भर्ती करते समय उनकी बेटी और सांसद सुप्रिया सुले भी उनके साथ मौजूद थीं।

सुबह से हो रही थी खांसी

डॉक्टरों के अनुसार प्रारंभिक जांच की गई है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की उपचार प्रक्रिया तय की जाएगी। यह भी निर्णय लिया जाएगा कि उन्हें अस्पताल में निगरानी में रखा जाएगा या घर पर आराम की सलाह दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से शरद पवार लगातार मुंबई, पुणे और बारामती का दौरा कर रहे थे। पार्टी कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकातों और बैठकों के कारण उन्हें पर्याप्त आराम नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनकी तबीयत प्रभावित हुई।

85 की उम्र में भी सक्रिय राजनीति

12 दिसंबर 1940 को जन्मे शरद पवार 85 वर्ष के हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी सक्रियता राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहती है। वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और यह उनका दूसरा कार्यकाल है। अप्रैल 2020 में वे महाराष्ट्र से उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए थे।

चार बार रहे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे राज्य और केंद्र सरकार में कई अहम पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जिनमें केंद्रीय रक्षा मंत्री का पद भी शामिल है। लंबे राजनीतिक अनुभव और सक्रियता के कारण वे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा माने जाते हैं। फिलहाल उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की निगरानी जारी है और समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.