HomePoliticalपंचायत चुनाव में बवाल कांग्रेसी नेताओं के गंभीर आरोप

पंचायत चुनाव में बवाल कांग्रेसी नेताओं के गंभीर आरोप

खबर संसार नैनीताल।@पंचायत चुनाव में बवाल कांग्रेसी नेताओं के गंभीर आरोप देखे जी हा घटना 10 बजे के आसपास की बताई जा रही पूरी घटना का लाइव यशपाल आर्य के पेज पर जारी किया गया है प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले नैनीताल में सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 4 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण कर ले गए

पंचायत चुनाव में बवाल कांग्रेसी नेताओं के गंभीर आरोप

विडिओ भी देखे

घटना में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की और पूर्व विधायक संजीव आर्य व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट का आरोप भी लगा है। कांग्रेस का दावा है कि यह हमला सिविल ड्रेस में यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर यह पूरा घटनाक्रम लाइव प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि इस झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ, साथ ही कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े तक फाड़ दिए गए।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा किसी भी तरह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.