खबर संसार, नई दिल्ली: शादी शगुन योजना – केन्द्र की ओर से बेटियों को मिल रहे Rs.51,000, केन्द्र सरकार ने बेटियों के लिए इन दिनों कई योजनाएं चला रखी हैं। जिसके तहत भारत की अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री शादी शगुन योजना (PMSSY) को शुरू किया है। शादी शगुन योजना के तहत शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को सरकार की ओर से Rs.51,000 की आर्थिक मदद दी जाती है। बता दें कि देश में अल्पसंख्यक समुदाय में मुस्लिम समुदाय की आबादी सबसे ज्यादा है। खास बात यह है कि मुस्लिम समाज में उच्च शिक्षा की स्थिति काफी खराब है और यही वजह है कि उनकी स्थिति को सुधारने के लिए शादी शगुन योजना को शुरू किया गया है।
ये भी पढें- आखिर कोरोना का टीका लगवा चुके लोग क्यो हो रहे Infected
केन्द्र सरकार देती है Rs.51,000
केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत पीएम शादी शगुन योजना में शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की युवतियों को मोदी सरकार Rs.51,000 देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अगस्त 2017 को शादी शगुन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद मुस्लिम लड़कियों और उनके अभिभावकों को इस बात के लिए प्रोत्साहित करना है कि लड़कियां विश्वविद्यालय या कॉलेज स्तर की पढ़ाई पूरी कर सकें।
इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
सरकार द्वारा शुरू की गई शादी शगुन योजना (PMSSY) का लाभ उन्हीं मुस्लिम लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की है। बता दें कि बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए सिर्फ 6 अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी से संबंधित छात्राओं को दी जाती हैं। ही पात्र हैं।
शादी शगुन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी आप केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से प्राप्त कर सकते है. बता दें कि अगर आप एसएसवाई योजना के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते हैं तो उसके लएि आप इस लिंक पर क्लिक करें- https://www.india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation
