नई दिल्ली, खबर संसार। एक्ट्रेस शमा सिकंदर (Shama Sikander) पिछले कुछ समय से अपने किसी भी प्रोजेक्ट से ज्यादा अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहने लगी हैं। वह लगातार फैंस के साथ अपना हॉट अवतार शेयर कर रही हैं। अब एक बार फिर से शमा ने अपना बेहद बोल्ड लुक दिखाया है, जिसे देख फैंस थोडे़ हैरान भी रह गए हैं।
शमा ने फिर दिखाया नया अवतार
दरअसल, शमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगभग हर दिन फैंस के साथ अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। अब लेटेस्ट फोटो में उन्हें बिकिनी पहने देखा जा रहा है।
शमा की यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। इसमें उन्हें टेबल पर बैठकर पोज देते हुए देखा जा रहा है। यहां उन्होंने नेट वाली बिकिनी के साथ नेट वाला है श्रग भी कैरी किया हुआ है।
इसे भी पढ़े़े- केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेन्ड कर्फ्यू किया खत्म, ऑफिस, रेस्तरां और सिनेमा को छूट-
बेहद हॉट दिख रही हैं शमा
शमा को इस फोटो में लॉलीपॉप के साथ पोज देते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने इस दौरान अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ा है। इस फोटो मे शमा हमेशा की तरह बेहद हॉट दिख रही हैं। फैंस उनके इस अंदाज पर से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। अब उनका यह लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब तक इस पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं।
गौरतलब है कि शमा का इंस्टाग्राम पेज देखा जाए तो वह अक्सर इसी तरह की हॉट फोटोज अपने चाहने वालों के साथ शेयर करती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस को कई टीवी शोज, फिल्मों और वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
