जी, हां आप ने सही पढ़ा शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughna Sinha) साफ तौर कहा है की वो सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) को अपनी करोड़ों की सम्पति में से एक रुपया भी नहीं देंगें इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया की सोनाक्षी सेल्फ डिपेंडेंट हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर दौलत-शौहरत कमाई है। ऐसे में उन्हें किसी भी चीज़ की कमी नहीं है।
शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughna Sinha) ने बीते दिनों दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी करोड़ों की संपत्ति में से सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) को फूटी कौड़ी नहीं मिलने वाली है। उनका कहना है कि सोनाक्षी सेल्फ डिपेंडेंट हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के दम पर दौलत-शौहरत कमाई है। ऐसे में उन्हें किसी भी चीज़ की कमी नहीं है।
मेरी सारी संपत्ति लव और कुश की
जिसके चलते शत्रुघ्न ने उन्हें संपत्ति का कोई भी हिस्सा नहीं देने का फैसला लिया है। साथ ही एक्टर ने ये भी साफ किया है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति का मालिक कौन होगा। शत्रुघ्न ने बताया कि उनकी संपत्ति उनके दोनों बेटों लव (Luv Sinha) और कुश (Kush Sinha) की होगी। शत्रुघ्न का ये बयान सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
बता दें कि एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आने वाले दिनों में फिल्म ‘शिवम’ (Shivam) में दिखने वाली हैं। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। इससे पहले एक्ट्रेस साल 2017 में अभय चोपड़ा की फिल्म ‘इत्तेफाक’ (Ittefaq) में दिखाई दी थी। जिसमें उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddhartha Malhotra) और अक्षय खन्ना (Akshay Khanna) लीड रोल में थे। सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) की ये फिल्म स्क्रीन पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
इसे भी पढ़े-अब मुख्यमंत्री केजरीवाल और Manoj Tiwari भी कोरोना पाॅजिटिव
गौरतलब है कि सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने साल 2010 में आई फिल्म ‘दबंग’ (Dabangg) से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। जिसमें वो सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ दिखाई दी थी। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। जिसके बाद एक्ट्रेस ने कई हिट फिल्में दी। जिनमें दबंग 2, दबंग 3, आर…राजकुमार, राउडी राथौड़, अकीरा, एक्शन जैक्शन, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई अगेव, बॉस, ओएमजी का नाम शामिल है। एक्ट्रेस ने काफी कम समय में कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ दी। लोगों को भी उनकी एक्टिंग खूब पसंद आई।


