खबर संसार, पटना: लालू यादव के घर बजने जा रही शहनाई, गुरुवार को होगी engagement, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर शहनाई बजने जा रही है। आरजेडी नेता और लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी करने जा रहे हैं सगाई यानि (रिंग सेरेमनी) की रश्म दिल्ली में गुरुवार हो होगी। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चला आखिर तेजस्वी की engagement किसके साथ होने जा रही है। तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार में विपक्ष के नेता हैं। तेजस्वी की सगाई में लालू, राबड़ी पूरे परिवार सहित व रिश्तेदारों के कई सदस्य शामिल होगे।
ये भी पढें- जब इन मकान मालिकों का पुलिस ने काटा चालान तो मचा हड़कम
लंबे समय बाद बजेगी लालू के घर शहनाई
मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी करने जा रहे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की 7 बेटियां और 2 बेटे हैं, जिनमें तेज प्रताप बडे़ बेटे हैं, तो वहीं तेजस्वी यादव उनके छोटे बेटे हैं। लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक विरासत उनके छोटे बेटे तेज प्रताप यादव ही संभाल रहे हैं। तेज प्रताप यादव की शादी के लंबे अंतराल के बाद अब लालू परिवार में फिर से शहनाई बजने जा रही है। तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप की शादी 2018 में चंद्रिका राय की बेटी एश्वर्या से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद ही दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए थे।
तेजस्वी की होने होने जा रही engagement दुल्हन के नाम का पता नहीं
मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की शादी के खबर पक्की है औ गुरूवार को दिल्ली में को engagement होने जा रही है। हालांकि अभी तक तेजस्वी की होने वाली दुल्हन का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव की होने वाली दुल्हन भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती है। और वह पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की रिश्तेदार है। तेजस्वी यादव 2015 से लेकर 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट में भी अपना हाथ आजमाया था व IPL में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए खेला भी था।
