HomeEntertainmentराखी सावंत को शर्लिन चोपड़ा ने कहा गंजा, दोनों के बीच जारी...

राखी सावंत को शर्लिन चोपड़ा ने कहा गंजा, दोनों के बीच जारी है तीखी जुबानी

बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान जबसे बिग बॉस 16 में नजर आने लगे है तब से मीटू को लेकर जुबानी जंग भी जोर पकड़ने लगी है। अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करा चुकी है। साजिद के खिलाफ लगातार हो रही बयानबाजी को देखते हुए राखी सावंत ने अभिनेत्री पर निशाना साधा था। अब दोनों अभिनेत्रियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

राखी पर शर्लिन ने साधा निशाना

शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर निशाना साधा है। उन्होंने राखी सावंत को गंजा बताया है। शर्लिन ने राखी की पर्सनल लाइफ पर भी कमेंट किया है। उन्होंने कहा कि राखी सावंत 31 किलो मेकअप लगाती है। अपना गंजापन छिपाने के लिए हेयर एक्सटेंशंस लगाती है। शर्लिन यहीं नहीं रूकी। उन्होंने कहा कि राखी आए दिन अपने बॉयफ्रेंड और पति बदलती रहती है। राखी को लेकर उन्होंने कहा कि आदिल से पूर्व तक उसके जितने भी बॉयफ्रेंड थे सभी टाइमपास थे।

शर्लिन यहीं पर नहीं रूकी। उन्होंने राखी सावंत को खुल्ला चैलेंज भी दिया है। उन्होंने राखी सावंत को कहा कि अगर राखी में हिम्मत है तो मेरे सामने खड़ी होकर दिखाए। उन्होंने कहा कि राखी मेहनत नहीं करना चाहती है। वो बस मीडिया के सामने खड़े रहकर बक बक करना ही जानती है। राखी पर इतनी तल्ख टिप्पणी किए जाने के बाद माना जा रहा है कि ये मामला गर्मा सकता है। अब शर्लिन की टिप्पणी के बाद इंतजार है कि राखी इस मामले पर क्या जवाब शर्लिन को देंगी।

राखी ने किया था शर्लिन पर कमेंट

राखी सावंत ने पैपराजी को कहा था कि साजिद खान दोषी नहीं है। किसी ने साजिद के खिलाफ गवाही नहीं दी है। शर्लिन पर निशाना साधते हुए राखी ने कहा था कि तुम चार किलो मेकअप लगाकर साड़ी पहनकर मीडिया के सामने दूसरों पर दोष मंडती फिरती हो।। तुम्हें शर्म आनी चाहिए। चुल्लू भर पानी में तुम्हें डूब मरना चाहिए।

शर्लिन ने दर्ज कराई थी शिकायत

साजिद खान के खिलाफ अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। शर्लिन चोपड़ा ने साफ तौर पर कहा था कि साजिद खान को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए क्योंकि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा था कि मैंने जुहू पुलिस स्टेशन में साजिद खान के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस ने मुझसे सवाल किया कि यह वारदात कब की है। जिसके जवाब में मैंने कहा कि सर यह 2005 का मामला है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.