HomeUttar Pradeshअखिलेश यादव से गठबंधन कर शिवपाल लड़ेंगे UP Elections

अखिलेश यादव से गठबंधन कर शिवपाल लड़ेंगे UP Elections

खबर संसार, लखनऊ : अखिलेश यादव से गठबंधन कर शिवपाल लड़ेंगे UP Elections, आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में चाचा-भतीजा एक साथ आ सकते हैं। इसके लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले 2022 में UP Elections में समाजवादी पार्टी और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी गठबंधन कर विस चुनाव लड़ेंगे। बताते चलें कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवापाल सिंह यादव पिछले कई महीनों से समाजवादी पार्टी से गठबंधन से प्रयास में लगे हुए थे।

ये भी पढें- मोदी की Kedarnath यात्रा को लेकर पुरोहितों में नाराजगी

UP Elections को देखते हुए सपा-प्रसपा में गठबंधन

अखिलेश यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि आगामी UP Elections में समाजवादी पार्टी और हमारे चाचा की पार्टी प्रगतिशील समाज पार्टी (प्रसपा) के साथ कई क्षेत्रीय दलों के साथ चुनावी गठबंधन करेगी। बता दें कि दीपावली से पहले दिया गया ये गिफ्ट चाचा को बेहद पसंद आएगा। पिछले कई दिनों से सपा और प्रसपा में गठबंधन की बातचीत चल रही थी।

चाचा-भतीजे की सियासी रंजिश को विराम

आगामी विस चुनाव को देखते हुए शिवपाल सिंह यादव के लिए राहत की खबर माना जा रहा है। क्योंकि वह बीते कई महीनों से सियासी वजूद के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी राज्य में पीएसपी का विलय कराने के लिए दबाव बना रही थी। बता दें कि बीते पिछले UP Elections में चाचा-भतीजे के बीच सियासी रंजिश चल रही है। माना जा रहा था कि ये जंग जंग मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के दिन खत्म हो सकती है। लेकिन अखिलेश यादव ने दिवाली से पहले ही बयान देकर अटकलों को खत्म कर दिया है। मुलायम सिंह का जन्मदिन 22 नवंबर को है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.