HomeSportचोट के बाद मैदान में उतरे श्रेयस अय्यर… पहली ही पारी में...

चोट के बाद मैदान में उतरे श्रेयस अय्यर… पहली ही पारी में मचा दिया तहलका!

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के संकेत दे दिए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं और फैंस दोनों का ध्यान खींचा है.

मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली. यह मैच जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर खेला गया, जहां हिमाचल के कप्तान मृदुल प्रवीण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया.

मुश्किल हालात में कप्तानी पारी

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद सरफराज खान भी 55 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए. टीम दबाव में थी, तभी श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला और मुशीर खान के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की अहम साझेदारी की.

मुशीर खान ने 73 रन बनाए, जबकि अय्यर ने सिर्फ 53 गेंदों में 154.72 की स्ट्राइक रेट से 82 रन ठोके. इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर भले ही शतक से चूक गए, लेकिन उनकी यह पारी मुंबई को 299 रनों के मजबूत स्कोर तक ले गई.

चोट से वापसी की कहानी

श्रेयस अय्यर पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. इंटरनल ब्लीडिंग के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा, जिसके कारण वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे. अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से क्लीयरेंस मिलने के बाद उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में दमदार वापसी की है.

11 जनवरी से भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी. दोनों टीमों के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 62 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं.


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.