HomePoliticalसरकारी स्कूलों में सुधार को सिसौदिया को भारत रत्न मिलना चाहिए: kejriwal

सरकारी स्कूलों में सुधार को सिसौदिया को भारत रत्न मिलना चाहिए: kejriwal

गुजरात, खबर संसार। शराब नीति को लेकर विवादों में घिरे दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish sisodia) का अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने समर्थन किया है। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की तारीफ करते हुए उन्हें दुनिया का सबसे अच्छा शिक्षा मंत्री बता दिया।

मनीष सिसोदिया की तारीफ करते हुए kejriwal ने कहा कि उन्होंने सरकारी स्कूलों (government schools) में सुधार किया है जो अन्य पार्टियां 70 वर्षों में नहीं कर सकीं। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भारत रत्न मिलना चाहिए। पूरे देश की शिक्षा प्रणाली उन्हें सौंप दी जानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय, उन्होंने उन पर सीबीआई छापेमारी की।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की सराहना की

केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है, किसे पता कि मुझे भी गिरफ्तार कर लिया जाए, यह सब गुजरात चुनाव के लिए किया जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल की सराहना की है, हम गुजरात के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने में मदद करेंगे।

बता दें कि kejriwal और मनीष सिसोदिया आज गुजरात दौरे पर हैं। वे 2 दिनों तक गुजरात में रहने वाले हैं। आगामी गुजरात विस चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी का साथ आज गुजरात में अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम स्वास्थ्य सेवाओं को किफायती एवं सुलभ बनाएंगे।

कहा कि हम गारंटी दे रहे हैं कि हम सभी गुजरातियों को मुफ्त और सर्वोत्तम स्वास्थ्य उपचार प्रदान करेंगे। मोहल्ला क्लीनिक की तरह शहरों और गांवों में भी स्वास्थ्य क्लीनिक खोले जाएंगे. हम सरकारी अस्पतालों में सुधार करेंगे और जरूरत पड़ने पर नए सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.