HomeNational...तो अब पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह करेंगे Politics! पहुंचेंगे राज्यसभा

…तो अब पूर्व क्रिकेट हरभजन सिंह करेंगे Politics! पहुंचेंगे राज्यसभा

खबर संसार, नई दिल्ली : …तो अब क्रिकेट हरभजन सिंह करेंगे Politics! पहुंचेंगे राज्यसभा, भारतीय क्रिकेट जगत के पूर्व स्पिनर हजभजन सिंह अब राजनीति करने की तैयारी में हैं। इससे पहले हरभजन सिंह बीते 24 दिसंबर 2021 को क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन अब वह जल्द ही आम आदमी पार्टी से जुड़ Politics करते नजर आ सकते हैं। हरभजन सिंह को पंजाब से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) राज्यसभा भेज सकती है। साथ ही AAP पंजाब सरकार बड़े खिलाड़ियों को राज्यसभा भेजनी की तैयारी में है।

ये भी पढें- इस मान्यता के चलते, उत्तराखंड के इन three गांवों में कभी नहीं मनाई जाती होली

सूत्रों की बात करें तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने पंजाब के जाने माने बड़े खिलाड़ियों को राज्यसभा भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने चुनावी अभियान के दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का एलान किया था। जल्द ही भगवंत मान हरभजन सिंह को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की भी कमान दे सकते हैं।

हरभजन सिंह ने ट्वीट कर दी थी भगवंत मान को बधाई

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने 10 मार्च को पंजाब विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ट्वीट कर भगवंत मान को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने भगवंत मान की मां को गले लगाते हुए तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ष् आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे, क्या तस्वीर है। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है। श्श्

बता दें कि पंजाब से चुने गए राज्यसभा के पांच सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने जा रहा है। इन सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने तारीख की घोषणा भी कर दी है। पंजाब में नामांकन भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च है और जांच पड़ताल 22 मार्च को की जाएगी। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल कर राज्य में पहली बार सरकार बनाई है। आप को कुल 117 सीटों में 92 सीटों पर जीत मिली है। पंजाब की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी कब्जा जमा सकती है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.