खबर संसार कलकत्ता.तो अब सरकारी बसें दिखेंगीं अब भगवा कलर में!जी हा पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही सरकारी बसों का रंग बदलकर अब गेरुआ (भगवा) और सफेद कर दिया गया है। नई सरकार ने इसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की पहचान के रूप में पेश किया है बंगाल में राजनीतिक बदलाव के अनुसार बसों के रंग बदलने का इतिहास रहा है पहले :वामपंथी सरकार:के समय बसें लाल रंग की हुआ करती थीं जबकि ममता बनर्जी (TMC) सरकार: बसों को नीले और सफेद रंग में रंग दिया गया था
और अब सुवेंदु सरकार यानि भाजपा सरकार ने शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कसबा स्थित परिवहन विभाग के मुख्यालय से 50 नयी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इनमें 43 सीएनजी व सात इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं. सभी नयी बसों को गेरुआ रंग में तैयार किया गया है.
एक वर्ष में 1,000 नयी बसें उतारेगी सरकार : मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रंग स्वामी विवेकानंद के वस्त्रों से प्रेरित शक्ति और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. भविष्य में परिवहन विभाग की नयी बसें भी इसी रंग में उतारी जायेंगी. इस अवसर पर परिवहन व श्रम मंत्री अर्जुन सिंह मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे सीएम ने घोषणा करी की कि राज्य सरकार अगले एक वर्ष में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक हजार पर्यावरण अनुकूल बसे सड़क पर उतारेंगी, उन्होंने कहा फिलहाल 50 बसे उतारी जा रही है
