खबर संसार, लखनऊ : …तो योगी सरकार देने जा रही होली पर free ‘गैस सिलेंडर’!, जल्द ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार होली पर उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर दे सकती है। क्योंकि यूपी विस चुनाव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वादा किया था कि उज्जवला योजना के तहत होली और दीपावली पर महिलाओं को free गैस सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही नि:शुल्क राशन योजना को भी आगे बढ़ाने जा रही है। इसके लिए विभाग से प्रस्ताव मांगे गए हैं। क्योंकि इसी महीने मुफ्त राशन व्यवस्था खत्म हो रही है।
ये भी पढें- ‘द कश्मीर फाइल्स’ tax free होने से उत्तराखंड के दर्शकों को मिलेगा ये फायदा
वादों को जमीन पर उतारने का प्रयास
योगी सरकार की दूसरी पारी में जनता के लिए किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ होने के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने संकल्प पत्र के प्रत्येक बिंदु का अध्ययन कर टाइम लाइन तय कर वादों को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए हैं। औपचारिक्तातएं पूरी करने के बाद आप को मुफ्त में सिलेंडर दिया जाएगा।
free सिलेंडर उपलब्ध करवाने पर 3000 करोड़ का अतिरिक्त भार
बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब जल्द ही योगी सरकार उज्जवला योजना के तहत डेढ़ करोड़ से ज्यादा परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा सकती है। यूपी में योजना के 1.65 करोड़ लाभार्थी है। यदि सरकार होली पर मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध करवाती है तो 3000 करोड़ का अतिरिक्त भार आएगा।


