खबर संसार, देहरादून : ‘द कश्मीर फाइल्स’ tax free होने से उत्तराखंड के दर्शकों को मिलेगा ये फायदा, कश्मीर पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कई राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है। उत्तराखंड में भी इस फिल्म को tax free कर दिया गया है। इस फिल्म को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में कश्मीरी पंडितों के मसले की काफी चर्चा है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 11 मार्च को रिलीज हुई। शुरुआती चार दिनों में ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने करीब 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
ये भी पढें- जानिए कब है Holi festival, शुभ मुहूर्त व पूजन का समय
इन राज्यों में tax free हो चुकी है ‘द कश्मीर फाइल्स’
‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को अब तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक और गोवा, त्रिपुरा के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने भी फिल्म को tax free कर दिया है। अब तक इस फिल्म को आठ राज्यो में टैक्स फ्री घोषित किया जा चुका है। यहां बताते चलें कि कि कश्मीर फाइल्स फिल्म की कुछ शूटिंग उत्तराखंड में भी की गई है। ये फिल्म 1990 में घाटी से कश्मीरी पंडितों का बंदूक और बम के दम पर कराए गए पलायन पर आधारित है।
फिल्मों को टैक्स फ्री करने का मतलब
‘द कश्मीर फाइल्स’ को उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री कर दिया गया। इसका मतलब ये हुआ कि इस फिल्म की टिकट पर 18 की बजाय सिर्फ 9 परसेंट GST लगेगा। 9 फीसदी माफ कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि GST केंद्र और राज्य सरकारों के बीच आधा-आधा बंटता है। बता दें कि जब भी कोई फिल्म राज्य द्वारा टैक्स फ्री घोषित की जाती है तो वो पूरे टिकट में राज्य GST का हिस्सा माफ कर देती है। आम तौर पर सिनेमाघरों में टिकट की कीमत सौ रूपये से अधिक की होती है। अगर टिकट का बेस प्राइस 400 रुपये का है तो सभी टैक्स लगाकर टिकट 464 रुपये का होगा। वहीं टैक्स फ्री होने पर टिकट पर 436 रुपये देने होंगे। इससे दर्शकों के 36 रुपये बचेंगे। सेंट्रल GST के तौर पर टैक्स दर्शकों को देना ही होता है।


