खबर संसार, लखनऊ: SP विधायक ने मांगा यूपी विस में नमाज अदा करने के लिए अलग कक्ष, अभी झारखंड विस का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी ने मांग की है कि मुस्लिम को नमाज अदा करने के लिए विस में नमाज कक्ष अलग से बनाया जाये।
बता दें कि SP विधायक से पहले पहले झारखंड सरकार ने इसके लिए एक कक्ष आवंटित करने का आदेश जारी किया था, जहां नमाज अदा की जा सकें। तब भाजपा विधायक विरांची ने हनुमान चालीसा के पाठ के लिए एक अलग कमरे की मांग की थी।
SP विधायक ने लिखा पत्र
SP विधायक सोलंकी ने बाकायदा इस संबंध में अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित को प्रार्थना कक्ष आवंटित करने के लिए पत्र लिखा था। इरफान सोलंकी ने कहा कि मुस्लिम विधायकों को सत्र छोड़कर मस्जिदों में नमाज के लिए जाना पड़ता है। विधानसभा अध्यक्ष अगर चाहें तो एक छोटा सा कमरा इबादत के लिए बनवा दें। इससे ना तो किसी को हानि होगी और ना ही कोई परेशानी। अगर नमाज के लिए कमरा आवंटित किया जाता है तो मुस्लिम विधायक सत्र में शामिल हो सकते हैं और नमाज भी अदा कर सकते हैं।
ये भी पढे़- mayawati का यूपी में चुनावी शंखनाद, बोलीं ये कानून लेंगे वापस
आश्चर्य की बात ये है कि अखिलेश यादव तथा समाजवादी पार्टी (SP) खुद को धर्मनिरपेक्ष बताती है लेकिन उन्हें नमाज के लिए विधानसभा में मस्जिद चाहिए। ऐसे में सवाल तो ये भी उठता है कि क्या समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश, जो 2022 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, क्या उनकी यही रणनीति है?
