खबर संसार रुद्रपुर। वेश्यावृति का आधुनिक रूप स्पा! जी हा आए दिन खबरे चलती है की फला शहर के इस स्पा में छापा,इतनी मिली कमियां,इतनी पकड़ी लड़किया,मालिक करा रहा था जबरदस्ती काम। नही मिला किसी के पास पर्याप्त स्पा का सर्टिफिकेट,ना अनुभव,ना प्रमाणपत्र। तो फिर भी क्यों आसानी से संचालित हो रहे स्पा। इसका मानक कोन निर्धारित करेगा। क्या ये सब बाते चलती रहेगी।
जी हा उत्तराखंड के बड़े बड़े शहर जिसमे मुख्यता देहरादून,हरिद्वार,ऋषिकेश,रुद्रपुर, हल्द्वानी में तेजी के साथ स्पा कुकुरमुत्तो की तरह खुल गए गए शहरों में पिछले 5 सालो में। जिनमे महीने दो महीनो में छापे पड़ते रहते है। एक सतत प्रक्रिया की तरह।
प्रदेश में विगत महीनों कई स्पा सेंटरों पर छापे पड़े थे, जिसमें कई जगह देह व्यापार का धंधा सामने आया है। आज फिर से रुद्रपुर के एक स्पा सेंटर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसके बाद टीम ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद करते हुए स्पा सेंटर संचालिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शुक्रवार रात पुलिस को रुद्रपुर स्थित गैलेक्सी स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की खबर मिली। जिसके बाद सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या के नेतृत्व में टीम स्पा सेंटर पहुंची और छापामार कार्रवाई की। स्पा सेंटर संचालिका व स्वामी के मसाज कराए जाने की आड़ में देह व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई। मौके से टीम ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।
छापेमारी में स्पा सेंटर में कार्यरत युवतियों के पास थैरेपी व मसाज करने संबंधी प्रमाण पत्र भी नहीं मिले। इस मामले में सीओ पंतनगर अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में काम कर रही युवतियों ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका और स्वामी मसाज के नाम पर उनसे अनैतिक कार्य कराते हैं। इंकार करने से स्पा सेंटर से निकालने की धमकी देते है, स्पा सेंटर स्वामी आदर्शनगर, फरीदाबाद और हाल वनखंडी रोड ट्रांजिट कैंप निवासी संदीप वर्मा उर्फ वीर पुत्र विजय पाल वर्मा तथा संचालिका जीए-49 पुल प्रहलादपुर, बदरपुर दक्षिण दिल्ली निवासी निकिता उर्फ नीतू बताया। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल, चोर हजार की नकदी भी बरामद की।
